कमरे में बारियों में रखा विस्फोटक
- फोटो : Amar Ujala
औद्योगिक क्षेत्र में एकबार फिर से भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से दहशत का माहौल है। भिवाड़ी यूआईटी थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में टपूकड़ा थाना पुलिस के नेतृत्व मे चौपानकी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चारे से भरे एक कमरे में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।
विस्फोटक सामग्री देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर रवाना हुए और फिलहाल पुलिस की निगरानी में ही विस्फोटक से भरे बोरों को कमरे से बाहर निकालने की कार्यवाही की जाएगी जिसके बाद ही मात्रा का पता चलेगा। जिस स्थान पर सामग्री पाई गई वह स्थान गांव के ही महमूद नाम के शख्स का बताया गया है।
गौरतलब भिवाड़ी टपूकड़ा थाना क्षेत्र में आए दिन मिल रही विस्फोटक सामग्री के बाद भी प्रशासन सुस्त बना हुआ है। कुछ दिन पहले टपूकड़ा में एक सोसायटी में भी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर हैं।