फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और गो-तस्करों में मुठभेड़, फायरिंग में एक तस्कर की मौत

Thu, 07 Dec 2017 09:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गो—तस्कर
विज्ञापन
गो—तस्करों के हौंसले इतने बुलंद है कि वे पुलिस पर भी फायरिंग करने से नहीं चूकते। ऐसा ही कुछ बीती रात अलवर में हुआ। जब शहर से गाय चुराते गो—तस्करों का पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान तीन बार गो—तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। लेकिन अलवर शहर में जनता कॉलोनी के नजदीक दोनों से और से हुई फायरिंग में एक गो—तस्कर की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने गो—तस्करों के वाहन से पांच गौवंश को मुक्त कराया है। अलवर के पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के अनुसार अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के पास से एक देसी रिवॉल्वर पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लगातार सामने आ रही घटनाएं

फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार गो-तस्करों की संख्या पांच-छह थी। लेकिन मुठभेड़ के दौरान अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि बीते एक माह में अलवर व आसपास के क्षेत्रों में गो-तस्करों की सक्रियता बढ़ी। इससे पूर्व भी गो-तस्करों ने एक पुलिस अधिकारी के वाहन को टक्कर मार दी थी। वहीं बीती रात हुई इस घटना के लिए तमाम आलाधिकारी मौके पर मौजूद है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के​ लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें