डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने उद्घाटन किया
- फोटो : Vishnu Sharma
राजस्थान पुलिस अकादमी में हर्बल पार्क विकसित किया गया है। इस हर्बल पार्क का उद्घाटन आज डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने किया। यहां पर पंचवटी बनाई गई है।
डीजीपी गल्होत्रा ने इस मौके पर राजस्थान पुलिस अकादमी द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए आरपीए निदेशक राजीव दासोत को बधाई दी। डीजीपी ने औषधीय पौधों के उपयोग का महत्व बताते हुए कहा कि परम्परागत औषधियां किसी भी रोग के उपचार हेतु सर्वोत्तम स्त्रोत है तथा इनके सेवन से मनुष्य निरोगी रहते हुए दीर्घायु जीवन जी सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में इन औषधीयों का उपयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर आरपीए निदेशक एडीजी राजीव दासोत ने कहा कि हर्बल पार्क में अश्वगंधा, शतावरी, अपराजिता, सर्पगंधा, चित्रक, पुनर्नवा, कालेमेघ जैसे लगभग 50 औषधीय पौधे विकसित किए जा रहे है। साथ ही, पंचवटी में पीपल, बरगद, बिल्व पत्र, आंवला तथा अशोक के वृक्षों का विकास कर पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।