फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: छह जिलों के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 5826 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Thu, 19 Aug 2021 02:05 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर

सार

  • राजस्थान के छह जिलों भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में 200 जिला परिषद सदस्यों और 1,564 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव तीन चरणों में 26, 29 अगस्त और एक सितंबर को प्रातः 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा
विज्ञापन
राजस्थान के 6 जिलों में पंचायत चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के छह जिलों में पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद कुल 5826 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। एक चुनाव अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 

राजस्थान के छह जिलों भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में 200 जिला परिषद सदस्यों और 1,564 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव तीन चरणों में 26, 29 अगस्त और एक सितंबर को प्रातः 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा।
 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव चित्रा गुप्ता ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के लिए 653 उम्मीदवार तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए 5,173 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य के लिए एक और पंचायती समिति सदस्य के लिए 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में सम्मिलित छह जिलों में कुल 77 लाख 94 हजार 3 सौ मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 41 लाख 23 हजार 30 पुरुष मतदाता तथा 36 लाख 71 हजार 246 महिला मतदाता एवं 24 अन्य मतदाता हैं।
 

चित्रा गुप्ता ने बताया कि कुछ सदस्यों के निर्विरोध चुनाव के बाद 199 जिला परिषद सदस्य, 1538 पंचायत समिति सदस्य, 6 जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख एवं 78 प्रधान, उप प्रधानों के लिए अब चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए चुनावी रैली, आम सभाओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उम्मीदवार केवल पांच समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे।
 

मतगणना चार सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रातः 9 बजे से होगी। प्रमुख और प्रधान का चुनाव 6 सितंबर को जबकि उप प्रमुख, उप प्रधान का चुनाव 7 सितंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें