अत्यंत व्यस्त रहने वाले दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर गैंगमेन की सूझबूझ के चलते आज एक बड़ा हादसा टल गया। यदि गैंगमैन टूटी हुई पटरी को नहीं देख पाता तो कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
जानकारी के अनुसार कोटा में दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग पर रामगंजमंडी के पास दरा व रावठा रेलवे स्टेशन के बीच गैंगमैन को एक पटरी टूटी हुई मिली, जिसके बाद उसने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। रेलवे ट्रैक पर पटरी टूटी होने से कोटा रेल मंडल के दफ्तर से लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
रेलवे ने ट्रैक सुधारने के लिए तुरन्त टीमें मौके पर भेजी और टीम ने पहुंचकर मरम्मत कार्य किया।