पिछले कुछ माह में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त राजस्थान व अन्य कई राज्यों से नवजात की मौतों की खबरें आती रही हैं। लेकिन हाईकोर्ट में एक ऐसी जानकारी सरकार की ओर से दी गई है, जिसने सभी के होश फाख्ता कर दिए हैं।
दरअसल राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायधीश गोविन्द माथुर ने एक पीएआईएल की सुनवाई करते हुए बीते छह माह में राजस्थान में नवजात बच्चों की मौत की रिपोर्ट मांगी थी। इसके जवाब में सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि बीते एक वर्ष में राजस्थान में 32 हजार से अधिक नवजात की मौत हुई है।
सरकार के इन आंकड़ों ने राजस्थान में चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोल दी है। वहीं जानकारी के अनुसार अधिकतर बच्चों की मौत कुपोषण के कारण हुई है।