फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीईटी का परिणाम जारी, महज 16 दिनों में आया रिजल्ट

Thu, 01 Jun 2017 04:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पीटीईटी का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया। परिणाम विवि के कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी ने जारी किया। पीटीईटी परीक्षा में जोधपुर जिला निवासी अरूण देवड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि महिला अभ्यर्थियों में झुंझुनू जिला निवासी विनिता प्रथम रही।
विज्ञापन


परीक्षा समन्वयक प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि प्रदेश के 602 परीक्षा केन्द्रों पर पीटीईटी के साथ ही बी.ए.बी.एड.बी.एससी. बी.एड. प्रवेश पूर्व परीक्षा प्रदेश के 62 केन्द्रों पर 14 मई को आयोजित की गई थी। मात्र 16 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। परिणाम http://www.ptet2017.com/ पर देखा जा सकता है। पीटीईटी परीक्षा में जोधपुर जिला निवासी अरूण देवड़ा ने 515 अंक और  महिला अभ्यर्थियों में झुंझुनू जिला निवासी विनिता ने 496 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बी.ए.बी.एड. परीक्षा में बाड़मेर जिला निवासी भुवनेश ने 480 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही महिला अभ्यर्थियों में टोंक जिला निवासी कृष्णा चौधरी ने 477 अंक अर्जित कर महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बी.एससी. बी.एड. परीक्षा हनुमानगढ़ निवासी लविश रहेजा ने 506 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला अभ्यर्थियों में भरतपुर निवासी अनुषा शर्मा ने 475 अंक अर्जित कर महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों परीक्षाओं में प्रथम तीन स्थानों पर आए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोडाणी ने मोबाईल पर परीक्षा परिणाम बताकर बधाई दी।

प्रो. सारस्वत ने बताया यह प्रथम अवसर है कि विश्वविद्यालय द्वारा इतना जल्दी परीक्षा परिणाम जारी किया गया है तथा किसी भी अभ्यर्थी द्वारा प्रश्न-पत्र एवं परीक्षा के संबंध में कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई गई है।

प्रो. सारस्वत ने बताया कि अभी विश्वविद्यालयों द्वारा अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुए हैं।  इस संबंध में राजस्थान सरकार के संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा विभाग को भी सभी विश्वविद्यालयों को सूचित करने हेतु कहा गया है कि वे शीघ्रातीशीघ्र परीक्षा परिणाम जारी करवाने की व्यवस्था करावें। सभी विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षा परिणाम जारी होंगे वैसे ही ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें