फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम के बाद 21 डिग्री तक गिरा पारा, जयपुर में सुबह सड़कों पर भरा पानी

Thu, 01 Jun 2017 03:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर में सड़कों पर भरा पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेशभर में रिमझिम के बाद कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से 21 डिग्री तक नीचे आ गिरा है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही, सूरज की तीखी धूप भी अब ज्यादा परेशान नहीं कर रही।
विज्ञापन


दरअसल, बीते दिन बुधवार सुबह अचानक शुरू हुए बारिश के दौर ने प्रदेश के कई जिलों को भिगोया। जयपुर, दौसा, अलवर, बांदीकुई, भरतपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, बीकानेर, कोटा सहित कई अन्य जगहों पर तेज गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे खिला दिए। बारिश का दौर बीती रात भी कई स्थानों पर देखने को मिला। जिसके चलते कई जगह तो लोगों ने पंखे के नीचे ही रात गुजारी। सरल शब्दों में कहे तो गर्मी ने ज्यादा परेशान नहीं किया। बृहस्पतिवार अलसुबह हुई बारिश ने जयपुर की सड़कों पर लबालब पानी भर दिया। जिसके चलते कई इलाकों में तो सड़कें दरिया में तब्दील हो गई।

गर्मियों की छुट्टियों के चलते बच्चों ने भी दरिया बनी सड़कों पर पानी में खूब लुत्फ उठाया। हालांकि, बच्चों के परिजन उन्हें समझाते भी रहे कि ये पानी गंदा है इसमें मत खेलो। पर बच्चे कहां मानने वाले, वे तो बारिश का आनंद लेने में लगे रहे। सूरज निकलने के साथ ही दोपहर होते—होते गरम हुई जमीन से निकली उमस ने फिर से लोगों के पसीने बहाए, लेकिन तेज धूप नहीं होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


जयपुर में अधिकतम तापमान कल शाम 21 डिग्री तक गिरकर 36.9 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में कई हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें