फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की फोटो खींचने लगी यहां महिलाएं, ये है मामला

Mon, 04 Sep 2017 06:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मोबाइल से फोटो खींचती महिला(गोले में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आपने कहीं शव की फोटो खींचते हुए महिलाओं को देखा है, लेकिन आज यहां ऐसा ही हुआ। यहां महिलाओं ने शवयात्रा से पहले अपने मोबाइल से शव की फोटो खींचे।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के सीकर में ये शव असली का नहीं, बल्कि पुतला था जिसे शव का रूप दिया गया था। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें मानने और कर्ज माफ करने की मांग को लेकर यहां कृषि उपज मंडी में पिछले चार दिन से किसान महापड़ाव डाले बैठे हैं। आज यहां इस महापड़ाव में हजारों की संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। यहां विरोध जताते हुए किसानों ने मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसके चलते एकबार तो यहां सड़कों पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन


किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में किसानों ने अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा। किसानों ने विरोध जताते हुए पुतला दहनकर वापस मण्‍डी पर महापड़ाव डाला हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें