फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की कामना के लिए पानी में एक पैर पर खड़े होकर किया जाप

Tue, 01 Aug 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बारिश के लिए पानी में एक पैर पर खड़े होकर प्रार्थना करते महाराज कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में एक और जहां कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है वहीं दूसरी ओर कई जिलों में बारिश नहीं होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और हर दिन लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। मानसून के लगभग आधे बीत जाने के बाद बावजूद अलवर शहर में बारिश ना के बराबर ही हुई है। ऐसे में यहां रोजाना अच्छी बारिश को लेकर दुआओं का दौर जारी है। 
विज्ञापन


आज अलवर के मधुसूदन सेवा आश्रम के फलाहारी महाराज कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य द्वारा कटोरी वाला तिबारा स्थित गोपाल गोशाला में पानी में एक पैर पर  खड़े होकर सवा लाख मंत्रों का जाप किया।  इस दौरान मधुसूदन सेवा आश्रम में अध्ययन करने वाले छात्रों ने भी जाप में भाग लिया।

मंत्र जाप के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा भी मौजूद रहे। पंडित धर्मवीर शर्मा ने कहा कि राज्य में बारिश को लेकर अतिवृष्टि और अनावृष्टि की स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर फलाहारी महाराज द्वारा महत्वपूर्ण पहल करते हुए आमजन के लिए यह मंत्र जाप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें