फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में सियासी कहासुनी: सीएम गहलोत बोले- अवसर उन्हें मिलते हैं जो इंतजार करते हैं, मंचासीन सचिन पायलट को दी सीख

Sun, 10 Oct 2021 05:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सुलगन जारी है, हालांकि सब सामान्य होने का दावा किया जा रहा है। उधर, राजस्थान में भी अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच 'सियासी कहासुनी' का दौर जारी है।
 
विज्ञापन
सचिन पायलट-अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार से लोहा ले रही कांग्रेस की अंदरूनी परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। पंजाब में जैसे-तैसे शांति लाने में जुटी पार्टी के लिए अब छत्तीसगढ़ व राजस्थान में असंतोष को डील करना है।

विज्ञापन

पंजाब व छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस में जारी कलह को दूर करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की अगले सप्ताह बैठक होने वाली है। ऐसा लगता है कि तब तक राजस्थान में जारी असंतोष भी मुखर होकर सामने आ सकता है। सीएम अशोक गहलोत व उनके प्रतिद्वंद्वी व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच 'सियासी कहासुनी' जारी है।
शुक्रवार को उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की उपचुनाव रैली में सीएम अशोक गहलोत ने उनके साथ मंच पर मौजूद पूर्व डिप्टी सीएम व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को इशारों इशारों में खरी खरी कही। गहलोत ने कहा, 'इंतजार करने वालों के लिए अवसर आते हैं। इस सीट के लिए कांग्रेस के टिकट के कई दावेदार हैं, लेकिन केवल एक को ही टिकट दिया जाना था, जो इस सीट का असली हकदार है। पार्टी का सच्चा सिपाही वही है तो बिना टिकट की लालसा के लिए समर्पण भाव से पार्टी के लिए काम करता रहे।'
विज्ञापन

मीडिया पर लगाया कहानियां गढ़ने का आरोप
अशोक गहलोत ने कहा, 'मैंने सोनिया गांधी जी से सुना कि धैर्य रखने वाले को ही अवसर मिलते हैं।' राजस्थान में जारी अंतरकलह पर उनका कहना था कि सब कुछ ठीक है, कांग्रेस पार्टी एकजुट है। अखबारों की खबरों पर मत जाइये, क्योंकि कई बार वे कहानियां गढ़ने के लिए लिखते हैं।'
पायलट ने कहा था- 15 से 20 साल बाद 50 साल का होउंगा
सभा में पायलट ने राज्य में विपक्षी पार्टी भाजपा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी तो उसने जनता को धोखा दिया। अब जब वे विपक्ष में हैं तो उस जिम्मेदारी को भी सही ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं। पायलट ने इससे पूर्व गुरुवार को पायलट ने एक किताब के विमोचन में गहलोत के पूर्व में दिए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि यदि वह 15 से 20 साल और रहेंगे तो तब तक वह 50 साल के होंगे। यह बात उन्होंने गहलोत के इस बयान के बाद कही थी कि 15 से 20 साल तक मुझे कुछ नहीं होगा। अब किसी को उदास होना है तो वो मेरे हाथ में नहीं है। पर मुझे कुछ नहीं होगा'
पायलट ने थामा स्टियरिंग, गहलोत बाजू में बैठे
इससे पूर्व जयपुर से एक हेलिकॉप्टर में सवार होकर सीएम गहलोत, सचिन पायलट, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, प्रदेश कांगेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा वल्लभगढ़ पहुंचे। सभा स्थल तक जाने के लिए सभी एक कार में सवार हुए तो उसका स्टियरिंग पायलट ने संभाला और उनके बाजू में गहलोत बैठे। ऐसा इसलिए किया गया ताकि मीडिया व जनता को लगे कि सत्तारूढ़ दल में सब सामान्य चल रहा है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें