फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे का अपमान: पुलिस ने देशद्रोह अधिनियम का मामला किया दर्ज

Mon, 29 May 2017 09:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस थाने में विरोध जताते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा के सिटी माॅल में शोरूम पर चाइनीज जूते के डिब्बों पर तिरंगे के अपमान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को पुलिस ने देशद्रोह अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता क्रांति तिवारी ने विज्ञान नगर थाने में इस सम्बंध में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की तह तक जाने की मांग भी की है। तिवारी ने इसे सीधे तौर पर चाइनीज कंपनी की करतूत और साजिश बताया है। थानाधिकारी जयप्रकाश बेनीवाल ने बताया कि सिटी माॅल के शोरूम मालिक महेश से इस मामले में पूछताछ की जाएगी और दिल्ली जाकर चाइनीज जूते तिरंगे जैसे रंग—रूप के डिब्बे में सप्लाई करने वाले खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि डिब्बों की मैन्यूफैक्चरिंग करने वाले के बारे में भी पता लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि यहां सिटी माॅल की शाॅप नं. बी-24 में बेचने के लिए लाए गए जूतों के डिब्बों पर तिंरगे जैसा रंग और रूप दिया गया है। जब यहां लोगों ने हंगामा किया तो शोरूम मालिक महेश ने अपनी गलती मान ली थी। हालांकि, इससे पहले वह इन डिब्बों में रखे जूतों को बेच रहा था। जूतों के डिब्बे पर तिरंगे का कोई छोटा मानोग्राम नहीं था, बल्कि पूरे डिब्बे पर ही तिरंगा बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें