कददू तो आपने बड़े आकार में देखा होगा, लेकिन कभी टिण्डा दो किलो का हो सकता है। उदयपुर के मावली में एक खेत में लगे हैं। इसको देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर जिले की मावली तहसील के रठाणा गांव के तालाब में सोमवार को किसान अपनी टिण्डे की फसल को आश्चर्यचकित रह गया। जैसे ही उसने यहां खेत में लगे टिण्डो को देखा तो पहले वह समझ नहीं पाया, आखिर ये क्या है। बाद में जब उसने पास जाकर देखा तो पता लगा कि ये उसके खेत में लगे टिण्डे ही हैं जो इतने बड़े आकार में सामने आए हैं। जब आसपास के लोगों तक ये खबर फैली तो वे भी इन टिण्डो को देखने के लिए उत्साहित नजर आए। जब इन टिण्डो को तोला गया तो एक टिण्डे का वजन ही करीब 2 किलो निकला। इन टिण्डो को नाथद्वारा मण्डी में बिकने के लिए रवाना किया गया।