फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बकरी ने करवा दिया ऐसा बवाल, पांच की जान पर बन आई

Thu, 26 Oct 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक बकरी इतनी घातक हो सकती है कि पांच लोगों को अस्पताल पहुंचा दे। सुनने में अजीब भले ही हो, लेकिन यह बात सच है।
विज्ञापन


मामला दो दिन पुराना है। जहां राजस्थान के अलवर स्थित एक गांव में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के पीछे कारण थी बकरी। अलवर के रैणी में स्थित गांव आकोदा में 24 अक्टूबर को खेत में बकरी घुसने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि लड़ाई खून-खराबे में तब्दील हो गया। इस खूनी संघर्ष के मामले में रैणी पुलिस ने गांव आकोदा के तीन युवकों को प्राणघातक हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों युवक सगे भाई हैं।
विज्ञापन


रैणी पुलिस के अनुसार गांव आकोदा में खेत में बकरी घुसने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों के तीन महिलाओं सहित 5 जने घायल हो गए थे। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने गांव आकोदा के हरिराम जोगी, नरेश जोगी व सोनु जोगी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें