अवैध होर्डिंग्स हटवाते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
शहर में जब यहां से वाहन चालक और राहगीर गुजरते थे तो उन्हें पहले ये होर्डिंग्स लगे नजर आते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकारी राजस्व को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने वाले इन होर्डिंग्स को आज हटा दिया गया।
दरअसल राजस्थान के कोटा जिले में विज्ञापन एजेंसियों की धांधली पर नकेल कसते हुए आज नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने यहां शहर में लगे अवैध होर्डिंग और यूनिपोल को गिराया। पिछले दिनों कांग्रेस पार्षदों द्वारा आपत्ति जताकर आंदोलन की चेतावनी देने के बाद नगर निगम की राजस्व समिति और अधिकारियों ने मौके पर पहुंकर कई यूनिपोल को हटवाया। साथ ही, उन्हें जब्त भी किया। नगर निगम को यह विज्ञापन एजेंसियां करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा का नुकसान पहुंचा रही थीं। शहर में करीब 600 से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल लगे हैं, जिन पर अब नगर निगम गैस कटर चलवाएगा। यह अभियान आज से शुरू हो गया है।