फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 200 भूखी-प्यासी गाय मुक्त

Thu, 20 Apr 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गाय - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलवर में कथित गौ तस्कर पहलु खान की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि बृहस्पतिवार को फिर गौ-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान गौ तस्कर भाग निकले, लेकिन 5 को धर लिया। इनके कब्जे से देसी कट्टे बरामद हुए और पुलिस ने 200 से अधिक गाय भी मुक्त करवाईं।
विज्ञापन


दरअसल, खेड़ली पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग रोणीजाथान गांव में गायों को पकड़कर उन्हें इकट्ठा कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बृहस्पतिवार को गांव पर कटहेड़ा के जंगलों में छापा मारा, तो उन्हें यहां मुठभेड़ का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने यहां इन लोगों का सामना करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और दो लोग मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया कि ये लोग यहां से इन गायों को हरियाणा ले जा रहे थे।

इसके लिए कुछ दिन पहले से ही इन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। पहले ये यहां आसपास के इलाके में आने वाली गायों को पकड़कर यहां बांध लेते थे। इस तरह इन्होंने यहां 200 से अधिक गायों को एक बाड़े में इकट्ठा कर लिया था।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि ये लोग इन गायों को कई दिनों से चारा भी नहीं खिला रहे थे, जिसके चलते गायों का वजन भी कम हो गया था। इसका कारण इन्होंने गायों को वाहन में चढ़ाने—उतारने में आसानी रहती थी।

साथ ही, दुबती—पतली गाय होने से एक वाहन में अधिक संख्या में इन्हें भरकर ले जाया जा सकता था। गौरतलब है कि कथित गौ तस्कर पहलू खां की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब ये नया गौ तस्करी का मामला सामने आने से इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है।

उधर, पहलू खां हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर जिला मेव पंचायत और दिल्ली स्टेट मेव सभा के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों की ओर से बुधवार को जंतर—मंतर पर धरना दिया गया।
विज्ञापन


मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्मद के नेतृत्व में पीएमओ आॅफिस में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें