प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। राजस्थान के चार जिले भी इस समय बाढ़ की चपेट में है और करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
मोदी ने ट्विट कर राहत पैकेज का ऐलान किया। इसके अनुसार बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। सोमवार को उन्होंने कहा कि असम और राजस्थान के बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाएगी। गौरतलब है रविवार को मन की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों में आई बाढ़ पर चिंता जताई थी। उन्होंने राजस्थान समेत सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों को राहत देने का भरोसा दिलाया था। वहीं पीएम ने फसल बीमा कंपनियों को बाढ़ से किसानों की फसल खराबे का निपटान करने के लिए सक्रिय भुमिका निभाने को कहा है।
राजस्थान में 50 से ज्यादा लोगों की मौत
राजस्थान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक राहत और बचाव कार्य में जुटे सेना के जवान
- फोटो : amar ujala
पीएम ने रेडियो कार्यक्रम के जरिए कहा कि असम, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों की स्थिति पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है और सेना, आईएएफ, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अर्धसैनिक बलों जैसी कई एजेंसियां बचाव और राहत कार्यों में लगी हैं जहां तक संभव हो, केंद्रीय मंत्री प्रभावित राज्यों की यात्रा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान में इस वक्त चार जिले जालोर,पाली,सिरोही एवं बाड़मेर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं जहां अब तक करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकि है वहीं असम में 79 लोग अब तक अपनी जान गवां चुके हैं। दोनों ही राज्यों में हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं जिनकों सेना,एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।