फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत सिंह बने राजस्थान के नए DGP, भट्ट को दी विदाई

Mon, 31 Jul 2017 09:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
अजीत सिंह बने प्रदेश के नए डीजीपी - फोटो : google
विज्ञापन
आईपीएस अजीत सिंह शेखावत राजस्थान के नए डीजीपी होंगे। राज्य सरकार ने सोमवार रात को शेखावत के नाम पर मुहर लगा दी।  
विज्ञापन


फिलहाल अजीत सिंह डीजी जेल का जिम्मा संभाल रहे है। डीजीपी की दौड़ में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। नवंबर में उनका रिटायरमेंट है। हाल ही में गेंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर के बाद सांवराद में लॉ एंड आर्डर बिगड़ने की स्थिति में उन्हें वहां नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस जिम्मेदारी को उन्होंने बेखूबी निभाया। जिससे एनकाउंटर के 20 वें दिन आनंदपाल के शव का दाह संस्कार करवाने में कामयाबी पाई। 

वर्ष 1982 बैच के आईपीएस अजीत सिंह मूल रुप से जयपुर के रहने वाले है तथा कोटा में एएसपी से अपने कैरियर की शुरुआत थी। बेहद संजीदा और गंभीर स्वभाव वाले अजीत सिंह ने एडीजी क्राइम, एसीबी के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मा संभाला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अफसरों ने डीजीपी मनोज भट्ट को यूं दी विदाई

भट्ट को दी विदाई - फोटो : Vishnu Sharma
इससे पहले प्रदेश के नए डीजीपी को लेकर आज दिनभर कयास चलते रहे। लेकिन देर शाम तक सरकार की ओर से नए डीजीपी के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हो सका। इससे नए डीजीपी को लेकर संशय बना रहा। पुलिस महकमे के कांस्टेबल से लेकर सीनियर आईपीएस अधिकारियों में नए डीजीपी के नाम को लेकर चर्चा चलती रही। हालांकि, इनमें सबसे प्रबल दावेदार डीजी जेल अजीत सिंह शेखावत माने जा रहे है। 

वहीं, दूसरी तरफ पुलिस मुख्यालय में आज शाम को डीजीपी मनोज भट्ट को बैंडबाजे की मधुर धुन और सलामी के बाद विदाई दी गई। जिसमें पारंपरिक तरीके से डीजीपी भट्ट की निजी कार को रस्सा बांधा गया। इसके बाद मुख्यालय में मौजूद आईपीएस अधिकारियों और अन्य अफसर, ​कार्मिक कार को रस्सी से खींचकर मुख्यालय के गेट तक लेकर गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें