फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी पीरजादा ने संभाला ख्वाजा की दरगाह में नाजिम का पदभार

Tue, 08 Aug 2017 03:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आईबी पीरजादा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह कमेटी के नवनियुक्त नाजिम आईबी पीरजादा ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान दरगाह कमेटी सदर शेख अलीम भी मौजूद रहे। आईबी पीरजादा रिटायर्ड आईएएस हैं।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से रिक्त चल रहे दरगाह कमेटी के नाजिम पद पर केन्द्र सरकार ने रिटायर्ड आईएएस आईबी पीरजादा की नियुक्ति की थी। पीरजादा मंगलवार को अजमेर पहुंचे और उन्होंने पदभार ग्रहण किया। पीरजादा ने मीडिया से कहा कि उन्होंने दरगाह कमेटी के सदर शेख अलीम सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की है। मीटिंग में उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं सहित अन्य मुद्दों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दरगाह के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उनका मुख्य उद्देश्य देश-विदेश से ख्वाजा साहब की दरगाह में आने वाले जायरीन को सहूलियत प्रदान करना है जिससे कि यहां अकीदतमंदों की संख्या में बढ़ोतरी हो। सदर शेख अलीम ने कहा कि आईबी पीरजादा से हुई मीटिंग में जो विचार विमर्श हुआ है उससे लगता है कि दरगाह के विकास कार्यों में तेजी आएगी और आपसी समन्वय से सभी काम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें