आधी रात के बाद एक ऐसा हादसा हुआ जिसने एक जानवर की जान ले ली, लेकिन इंसानियत को भी शर्मसार कर के रख दिया।
ये मामला जयपुर के नजदीक कानोता थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा हाइवे का है। इस राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने रात दो बजे एक बघेरे को टक्कर मार दी। हादसे में बघेरा बुरी तरह घायल हो गया था।लोग बघेरे को तड़पता हुआ तब तक देखते रहे, जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। इस दौरान किसी ने भी पुलिस या वन विभाग को फोन तक नहीं किया।
यही नहीं, यहां लोग वन विभाग या पुलिस को फोन करने के बजाय, तड़पने से मौत के द्वार पहुंचे बघेरे के साथ सेल्फी लेने में मशगूल थे। यदि समय पर लोग वन विभाग या पुलिस को फोन कर देते, तो बघेरे की जान बचाई जा सकती थी।