फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' विवाद के बीच बोले एक और मंत्री, इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

Mon, 08 Jan 2018 05:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' पर एक और मंत्री ने निशाना साधा है। पद्मावती विवाद के बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


वासुदेव देवनानी का कहना है कि देश में इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। हालांकि फिल्म पद्मावत को मंजूरी मिल गई है, लेकिन इसके बाद भी यदि कुछ अंश रह जाते हैं, तो इसमें हस्तक्षेप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म बिना विवाद के रिलीज होनी चाहिए, ताकि किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे।

इससे पूर्व राजस्थान के गृहमंत्री ने बयान दिया है कि फिल्म को राजस्थान में रिलीज की अनुमति नहीं होगी। राजस्थान में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते राजस्थान सरकार इस फिल्म को लेकर उठ रहे विवाद पर नजरें बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाओं को खुश करने के लिए की गई इतिहास से छेड़छाड़

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी ने कहा है कि इतिहास से आकाओं को खुश करने के लिए छेड़छाड़ की गई थी। अब ऐसा नहीं होगा। विद्यार्थी असली इतिहास से रूबरू होंगे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश की स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले इतिहास में बदलाव किया जा रहा है और इसके दिशा निर्देश भी कर दिए गए हैं। अब स्टूडेंट्स असली इतिहास से रूबरू होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें