फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना की भंसाली को चेतावनी, देखना छोड़ दें 'पद्मावत' रिलीज का सपना

Mon, 08 Jan 2018 05:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Padmavati
विज्ञापन
'पद्मावत' की रिलीज को लेकर घमासान फिर से तेज हो सकता है। करणी सेना ने मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। करणी सेना ने कहा है कि निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली और सेंसर बोर्ड ने फिल्म के नाम से 'आई' हटाकर 'पद्मावत' करने की जो चतुराई दिखाई है, उससे राजपूत समाज को गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने भंसाली को चेतावनी दी है कि वे 'पद्मावत' को रिलीज करने का सपना देखना छोड़ दें।
विज्ञापन


एक तरफ फिल्म को रिलीज करने के लिए प्रस्तावित तिथि 25 जनवरी सामने आई है, दूसरी तरफ करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने साफ तौर पर कहा है कि फिल्म को राजस्थान में ही नहीं, बल्कि देश में या विश्व में कहीं भी रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

कालवी ने दोहराया है कि इस फिल्म को कभी भी और कहीं भी रिलीज नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि राजपूत अपनी बात पर अड़िग हैं। इसका जमकर विरोध किया जाएगा। इस फिल्म में रानी पद्मावती का अपमान हुआ है। वे भारतीय संस्कृति और सम्मान की प्रतीक है। उनका अपमान करणी सेना और सर्व समाज किसी भी सूरत में नहीं सहेगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

सिनेमा के बाहर लगेगा कर्फ्यू

padmavati
श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना ने कहा है कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो सिनेमा हॉल के बाहर कर्फ्यू लगेगा। पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को इतिहासकारों की समिति को भी दिखाया था।

जानकारी के अनुसार इस समिति के सदस्य भी इस फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ है। वे मानते है कि फिल्म में इतिहास के साथ खिलवाड़ हुआ है और यह कदम भावनाएं भड़काने वाला है। करणी सेना ने 27 जनवरी को चितौड़गढ़ किले पर सर्व समाज से जुटने की अपील की है। अपील में कहा गया है कि रानी पद्मिनी सर्व  समाज के सम्मान से जुड़ी हैं। ऐसे में सभी को सम्मान की रक्षा के लिए आना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें