फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन शेष: सिनेमा हॉल के बाहर जमकर हंगामा, हाइवे भी किया जाम

Mon, 22 Jan 2018 02:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर के क्रिस्टल पाम मॉल के बाहर प्रदर्शन करते राजपूत करणी सेना के लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विवादित फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही इसके खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया है। आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजपूतों के साथ सर्व समाज के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


राजपूत एवं सर्व समाज की ओर से आज जयपुर में पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च क्रिस्टल पाम पहुंचा और वहां स्थित आइनॉक्स सिनेमा के बाहर प्रदर्शन किया। भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में आइनॉक्स के प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में यहां फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन नहीं करने की अपील के साथ चेतावनी भी दी। यदि फिल्म लगाई जाती है तो उसके परिणाम घातक होंगे। इसी तरह का प्रदर्शन फर्स्ट सिनेमा पर भी किया गया। इस दौरान दोनों ही जगह पुलिस बल तैनात था। 
Trending Videos
विज्ञापन

टोंक में हाईवे किया जाम, पुलिस ने खदेड़ा

विरोध करते करणी सेना के कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

टोंक जिले में भी फिल्म 'पद्मावत' पर प्रतिबंध की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन हुआ। यहां पर टोंक-देवली हाईवे को कुछ देर के​ लिए जाम किया। यह प्रदर्शन राजपूत समाज की ओर से किया गया। 

हाईवे जाम होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर युवकों को खदेड़ा। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।  

गौरतलब है कि राजस्थान के कई जिलों में आज करणी सेना के समर्थकों ने फिल्म पद्मावत के विरोध में प्रदर्शन किया है वहीं फिल्म को पूरी तरह से बैन नहीं किए जाने तक राजपूतों और अन्य समाज के लोगों ने ऐलान किया है कि आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन किया जाता रहेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें