निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) भी नाराज है। संघ भी नहीं चाहता कि ये फिल्म रिलीज हो।
संघ सूत्रों के अनुसार इस फिल्म को लेकर संघ अंदरखाने एक मत है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार हर मुद्दे पर बयानबजी करना उचित नहीं है। इससे संघ अपने मूल उद्देश्यों से भटकता है। लेकिन इस फिल्म को लेकर संघ एक मत है कि लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ये फिल्म ही नहीं, बल्कि कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए।
संघ का मानना है कि इस फिल्म को निर्माता ही अपने स्तर पर रिलीज होने से रोक लें, तो बेहतर होगा। इससे देश में शांति बनी रहेगी।