जिन जगहों पर 'पद्मावत' सिनेमा हॉल में नहीं लगी, वहां भी लोग इसे देख रहे हैं, ये तरीका आग की तरह फैल रहा है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर राजस्थान समेत कई राज्यों में विरोध जारी है। प्रदर्शन उग्र हो रहे हैं और फिल्म को यहां के सिनेमा हॉल में नहीं लगाया गया है। बावजूद इसके कई लोगों ने फर्स्ट डे ही इस फिल्म को देख लिया।
मामला सोशल मीडिया से जुड़ा है। 'पद्मावत' के रिलीज होने के साथ ही फिल्म फिल्म सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है। दरअसल फिल्म थिएटर में मूवी देखने वालों ने वहीं से इसे अॉनलाइन लाइव कर दिया और अब भी कई शो को अॉनलाइन किया जा रहा है।