पूर्व विदेश मंत्री शशि थरूर को आज एयरपोर्ट पर उनके पास मिली एक पिस्टल के कारण सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोक लिया गया।
जानकारी के अनुसार, शशि थरूर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने दिल्ली से फ्लाइट में जयपुर पहुंचे। यहां डॉ.शशि थरूर को सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।
थरूर अपने पास लाइसेंसी पिस्टल लेकर आए थे। मगर उन्होंने इसे बैगेज में ही रखवा लिया और एयरपोर्ट से बाहर निकल पड़े। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय जब उनके बैगेज की जांच की जा रही थी तो मशीन में एक पिस्टल दिखाई दी। इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए और तुंरत थरूर को रोक लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने थरूर को करीब 35 मिनट के लिए एयरपोर्ट परिसर में ही रोक लिया और यहां औपचारिक पूछताछ के बाद उन्हें आयोजन स्थल की ओर रवाना किया गया।