फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी तक मिलेगा पूर्व रोडवेज कर्मचारियों को बकाया

Mon, 20 Nov 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट में आज रोडवेज की ओर से कहा गया कि उनकी वैशाली नगर आगार की भूमि जेडीए के जरिए नीलामी कर बेची जाएगी। तीन चरणों में भूमि बेचने के बाद 15 जनवरी तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। रोडवेज के बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई 15 जनवरी तक टाल दी है।
विज्ञापन


न्यायाधीश वीएस सिराधना की एकलपीठ ने यह आदेश रणसिंह व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान रोडवेज की ओर से अधिवक्ता विनायक जोशी ने अदालत को बताया कि पूर्व कर्मचारियों के पेंशन-परिलाभ के लिए इस भूमि को बेचा जा रहा है। भूमि की नीलामी सूचना जारी कर दी गई है। भूमि के आकार को देखते हुए इसे तीन चरणों में नीलाम किया जाएगा। इसके अलावा भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन के लिए खर्च होने वाले 31 करोड़ रुपए माफ करने के लिए जेडीए से प्रार्थना की गई है।
विज्ञापन


यदि जेडीए शुल्क माफ नहीं करता तो नीलामी के बाद यह शुल्क जेडीए में जमा करा दिया जाएगा। इस पर अदालत ने मामले की सुनवाई 15 जनवरी तक टाल दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें