फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की इस गलती पर कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपए का हर्जाना

Fri, 15 Sep 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
cbse
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने शैक्षणिक दस्तावेज में जन्मतिथि की गलती ठीक नहीं करने पर सीबीएसई पर एक लाख रुपए का हर्जाना लगाया है। इसके साथ ही अदालत ने जन्मतिथि में संशोधन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


न्यायाधीश आलोक शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश दिव्यांश कोटावाला की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता की वास्तविक जन्मतिथि 5 दिसंबर 2000 है, लेकिन शैक्षणिक रिकॉर्ड में गलती से 21 सितंबर 2000 हो गई। जब याचिकाकर्ता के पिता को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एसएमएस स्कूल प्रशासन को प्रार्थना पत्र पेश किया। याचिका में कहा गया कि सीबीएसई को प्रार्थना पत्र मिलने के बाद भी उन्होंने शैक्षणिक दस्तावेज में जन्मतिथि में संशोधन नहीं किया। वहीं स्कूल प्रशासन की ओर से अधिवक्ता दीपक चौहान ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता के प्रार्थना पत्र को सीबीएसई को भेजा गया था। यदि सीबीएसई जन्मतिथि में संशोधन करती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने सीबीएसई पर एक लाख रुपए का हर्जाना लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें