फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉन्ग साइड आकर ट्रेलर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर,एक की मौत

Mon, 15 May 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर जिले में नेशनल हाईवे संख्या-8 के परबतपुरा चौराहे के पास तेज गति में आ रहे ट्रेलर और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने काफी मशक्कत कर खुलवाया। जानकारी के अनुसार ब्यावर की ओर से पशुओं की खळ भरकर आ रहे ट्रेलर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क के दूसरी ओर आ रहे ट्रेक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी गई साथ ही ट्रेक्टर भी चकनाचूर हो गया। टक्कर के बाद ट्रेलर भी पलट गया।  

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक फंस गया था जिसे काफी प्रयासों के बाद बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग गया। आदर्श नगर थाने के उपनिरीक्षक भागचंद टांक ने बताया कि मृतक दांता गांव का रहने वाला पप्पू है जो पानी का टैंकर चलाता है।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसको ढूूंढने का प्रयास कर रही है। जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें