फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Postman App बताएगा कहां तक पहुंची आपकी चिट्ठी!

Mon, 15 May 2017 05:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पोस्टमैन एप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान का डाक विभाग भी डिजिटल प्लेटफार्म पर आ चुका है। पोस्टमैन मोबाइल एप आप अपनी डाक की आॅनलाइन ट्रेकिंग कर सकेंगे। सोमवार को इस एप की राजस्थान में लांचिंग हुई।
विज्ञापन


राजस्थान डाक परिमण्डल के मुखिया  बी.बी. दवे ने बताया कि डाक विभाग की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक postman mobile app को अपने एंड्राइड या आईफोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। यह एप पोस्टमैन के लिए भी मददगार साबित होगी। वे लेटर सही समय पर डिलीवर कर सकेंगे। इस एप के साथ साथ पोस्टमैन के फोन में जीपीएस भी अपलोड किया जाएगा। जिससे उनकी लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी। ऐसे में डाक की स्थिति क्या है इसकी ट्रेकिंग हो सकेगी। ऐसे में तय समय में उपभोक्ता को उसके लेटर, स्पीड पोस्ट, पार्सल या सीओडी डिलीवर करने होगे।

चीफ पोस्टमास्टर जनरल एवं डाक सेवा निदेशक दुष्यंत मुद्गल ने बताया कि यह एप उपभोक्ताओं और डाक विभाग के लिए फायदेमंद होगी। इस postman mobile app के जरिए ग्राहक डाक सामग्री की जानकारी भी सीधे पोस्टमैन से पूछ सकेंगे। इससे पिन कोड जैसी सुविधाओं का पता भी उपभोक्ता आसानी से लगा सकेगा। इस सेवा को देश के सभी परिमण्डलों के चयनित मंडलों में एक साथ शुरू किया गया। राजस्थान परिमण्डल में सेवा की शुरुआत 21 मंडलों के कुल 115 डाकघरों में 1084 पोस्टमैनों के माध्यम से एक साथ हो रही है।
विज्ञापन


इसके लिए सभी पोस्टमैनों को आधुनिक सुविधायुक्त मोबाइल उपलब्ध करवाए गए हैं, जिसमें आवश्यक इंटरनेट फैसिलिटी एवं कॉलिंग फैसिलिटी प्रदान की गई है। जिसके माध्यम से वितरण डाटा रीयल-टाइम में अपलोड कर संचारित किया जा सकेगा। डाक वस्तु के वितरण के समय ग्राहकों के हस्ताक्षरभी डिलीवरी के प्रमाणस्वरूप इस मोबाइल ऐप के माध्यम से लिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें