फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर शिक्षा मंत्री के सामने वीसी को थप्पड़ मामले में नया मोड़...

Mon, 17 Jul 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कल्याण सिंह - फोटो : File photo
विज्ञापन
मंच पर शिक्षा मंत्री के सामने विश्वविद्यालय के उप कुलपति को थप्पड़ मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले को गम्भीर मानते हुए राज्यपाल ने दखल दिया है।
विज्ञापन


राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति आर.पी. सिंह के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना को गम्भीरता से लिया है।

कुलाधिपति  सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी को निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालय में अनुशासहीनता की घटनाओं की रोकथाम के लिए कठोर कदम उठाये जाएं।  सिंह ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को भी घटना की जांच कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में एक निजी कॉलेज संचालक ने राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री के सामने जोधपुर की जेएनवीयू यूनिवर्सिटी के वीसी को चांटा जड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

मंत्री भी रह गई सन्न, मंच गया था हड़कम्प

किरण माहेश्वरी - फोटो : amar ujala
एक कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई इस घटना से वहां बैठी मंत्री किरण माहेश्वरी और तमाम लोग सन्न रह गए। इस दौरान में राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी व यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो आरपी सिंह मंच पर मौजूद थे।

इसी दौरान बाड़मेर जिले में स्थित एक निजी कॉलेज लव-कुश का संचालक खरताराम मंच पर आया और वीसी को थप्पड़ मार दिया। इससे वहां हड़कम्प मच गया। घटना में कुलपति से मारपीट को लेकर हर तरफ निंदा की गई। मामला इतना बढ़ गया राज्यपाल कल्याण सिंह को खुद मामले में जांच के लिए मंत्री को कहना पड़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें