कोटा के नयापुरा इलाके में रहने वाली एक स्टेट लेवल फुटबाॅल प्लेयर ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। 21 वर्षीय प्रज्ञा का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन जब प्रज्ञा के कमरे में पहुंचे तो फंदे से लटका शव दिखा।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को प्रज्ञा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने का जिक्र किया है।
नयापुरा थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि प्रज्ञा फुटबॉल की स्टेट लेवल प्लेयर भी थी और अभी कुछ दिनों पहले ही वह झुंझुनूं में एक टूर्नामेंट में खेलकर आई थी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।