फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जताई संवेदना

Sat, 23 Dec 2017 01:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी ट्वीट
विज्ञापन
राजस्थान के सवाई माधोपुर में बनास नदी पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 33 हो गई है।घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने कहा है राजस्थान सरकार इस हादसे पर नजर बनाए और राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा है कि पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर संवेदना व्यक्त की है।  

गौरतलब है आज सुबह करीब सात बजे सवाई माधोपुर जिले में कोटा-लालसोट स्टेट हाइवे पर स्थित बनास पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए एक बस नदी में गिर गई। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। जिसमें अभी तक 33 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 8 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका सवाई माधोपुर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सीएम कर रही है मॉनिटरिंग

सीएम ट्वीट
इस दर्दनाक हादसे पर राजस्थान की मुख्यमंत्री नजर बनाए हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है। साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायटल और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे की जानकारी लेते हुए दुख जताया है।

वहीं राजस्थान के कई मंत्री और तमाम प्रशासनिक अधिकारी हादसा स्थल पर पहुंचे हैं। वहीं राहत और बचाव की कई टीमें फिलहाल बनास नदी में लोगों की तलाश में जुटी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें