फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनास हादसा: नदी में डूबने से नहीं 100 फीट से गिरने के कारण गई अधिकतर जान!

Sat, 23 Dec 2017 01:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शव निकालते गोताखोर
विज्ञापन
बनास नदी में आज सुबह हुए हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। भगवान के दर्शन को निकले लोगों को शायद इस बात का अहसास नहीं होगा कि यमराज उनका रास्ता रोक लेंगे। आज सुबह सवाई माधोपुर के नजदीक दुब्बी बनास पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए एक प्राईवेट बस बनास नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 33 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय लोगों व प्रशासन के अनुसार बनास नदी में फिलहाल आठ-दस फीट पानी है। इसलिए ज्यादातर जान डूबने से नहीं अपितु 100 फीट से गिरने के कारण गई। 
विज्ञापन

 

यूपी व एमपी के रहने वाले है मृतक

दुर्घटनाग्रस्त बस
 जानकारी के अनुसार बस में सवार अधिकतर यात्री रामदेव मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। हालांकि अभी तक हादसे में मारे गए सभी लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस के अनुसार अधिकतर लोग यूपी  व मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे है। जबकि कुछ लोग लालसोट और सवाई माधोपुर के के निवासी बताए जा रहे है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ले रही है जानकारी

वसुंधरा राजे
सुबह करीब सात बजे हुए इस हादसे में मरने वालों में 13 पुरुष, 12  महिलाएं व पांच बच्चे शामिल है। हादसे में घायल लोगों​ को सवाई माधोपुर के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सरकार के कई मं​त्रियों व कई आला अधिकारियों को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें