इस सिरफिरे हत्यारे की शिकार हुई थी शाहेनूर
- फोटो : Amar Ujala
एकतरफा प्यार करने वाले सिरफिरे आशिक ने युवती की हत्या कर दी। उसके बाद आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने धरदबोचा।
पूरा मामला राजस्थान के कोटा जिले का है। यहां के भीमगंजमंडी थाना इलाके के नेहरू नगर में बीते दिन युवती की चाकू मारकर हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे रिमांड पर भेज दिया गया। सगाई टूटने से खफा आरोपी साबिर ने युवती शहनूर की सरेराह चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। आरोपी साबिर हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उसे मौका नहीं दिया।
हत्या करके भागने के बाद आरोपी ने खुद के हाथ पर ब्लेड से कट भी लगाया। पुलिस ने हत्या के कुछ घंटों बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शराब के नशे में जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। हालांकि, अब आरोपी को पछतावा हो रहा है।