फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल में एमआरआईए सीटी व टीएमटी की सुविधा 1 जुलाई से 

Wed, 28 Jun 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ। - फोटो : File photo
विज्ञापन
जयपुर  में स्थित जयपुरिया चिकित्सालय के मरीजों को आगामी 1 जुलाई से एमआरआई व सीटी व टीएमटी की सेवाएं मिलना प्रारम्भ हो जायेगी। चिकित्सालय में मशीनें स्थापित होने तक यह सेवाएं एमओयू के अनुसार निर्धारित शर्तों व सरकारी दरों पर ईएचसीसी चिकित्सालय में सुलभ होगी। 
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गयी। बैठक में जयपुरिया चिकित्सालय में उपलब्ध करवायी जाने वाली अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी। इनमें एमआरआईए सीटी व टीएमटी के साथ ही कैथलेब की स्थापना व अन्डर ग्राउन्ड पार्किंग का कार्य भी शामिल है। चिकित्सा मंत्री सराफ ने चिकित्सालय में पीपीपी आधार पर ईएचसीसी चिकित्सालय द्वारा स्थापित करवायी जाने वाली एमआरआईए सीटी व टीएमटी की स्थापना के कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर निर्धारित 1 जुलाई से जयुपरिया चिकित्सालयों के मरीजों को एमआरआईए सीटी व टीएमटी की सुविधाएं एमओयू के अनुसार निर्धारित शर्तों व दरों पर ईएचसीसी चिकित्सालय में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। 

अधीक्षक डाॅक्टर रेखा सिंह ने बताया कि जयपुरिया चिकित्सालय के मरीजों को एमआरआईए टू डी ईको, सीटी व टीएमटी की सुविधाएं सुलभ करवाने के लिए अतिरिक्त अधीक्षक डाॅक्टर एके पठान को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। बैठक में सचिव चिकित्सा शिक्षा आनंद कुमार, उपकुलपति राजस्थान यूनिवर्सिटी आॅफ हैल्थ साईंस डाॅक्टर राजाबाबू पंवार सहित संबंधित अधिकारी व ईएचसीसी की मंजू शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें