फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: मीणा का हाल जानने पहुंचे सांसद अरूण सिंह, बोले- वीरांगनाओं को गुटों में बांटकर राजनीति कर रहे सीएम

Mon, 13 Mar 2023 10:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वीरांगनाओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई के दौरान पुलिस दुर्व्यवहार में घायल भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल से मुलाकात करने भाजपा प्रदेश प्रभारी सांसद अरूण सिंह जयपुर पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी सांसद अरूण सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा में शहीद वीर सैनिकों की वीरांगनाओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई के दौरान पुलिस दुर्व्यवहार में घायल भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल से मुलाकात करने भाजपा प्रदेश प्रभारी सांसद अरूण सिंह जयपुर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने एसएमएस डॉ. साहब का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विज्ञापन


प्रभारी अरूण सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं को सहायता देने के  मामले में कांग्रेस मुख्यमंत्री गहलोत का रवैया असंवेदनशील रहा है, जबकि उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने वीरांगनाओं से मिलकर घोषणा की थी। मुख्यमंत्री को दरियादिली दिखाकर पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं से भी मिलना चाहिए था। गहलोत इसके बजाय शहीदों की वीरांगनाओं को गुटों में बांटकर राजनीति कर रहे हैं, जो अशोभनीय है।

वीरांगनाओं की प्रमुख मांग में शहीदों की प्रतिमा लगाने का कार्य, स्कूलों का शहीदों के नाम पर नामकरण, गांव में सड़क का नामकरण और परिजनों में से एक को नौकरी थी, जिसको सरकार के ही मंत्रियों ने जाकर सहमति प्रदान की थी। सरकार को घोषणा में की गई मांग को पूरा करना चाहिए। सरकार के मंत्रियों को झूठी घोषणा नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें