बारिश के दौरान जयपुर की अजमेर पुलिय के नीचे फिर भरा पानी
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के कई इलाकों शनिवार का भी तरबतर रहे। झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया।
मानसून राजस्थान में प्रवेश कर चुका है और और धीरे—धीरे आगे बढ़ रहा है। कहीं मानसून की बारिश तो कही मानसून पूर्व बारिश के दौर चल रहे है। राजधानी जयपुर में शनिवार को तीसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। यहां सुबह छितराई हुई बारिश थी, लेकिन दोपहर बाद पूरे शहर को तरबतर कर दिया। जयपुर में नाहरगढ, जयगढ, आमेर, जलमहल पर रौनक बढ़ गई है।
राजस्थान का शिमला कहे जाने वाले माउंट आबू में मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी जुटने लगे है। वहां राजस्थान के विभिन्न इलाकों के साथ—साथ गुजरात से भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे है। झीलों की नगरी उदयपुर में भी कमोबेश यही हाल है। पिछोला, फतेहसागर पर सैलानी मौसम का लुत्फ उठाते नजर आ रहे है।
उधर, मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम हिस्से में तेज बारिश के दौर हो सकते है। हालांकि पूरे प्रदेश में मानसून 11 जुलाई तक पूर्णतया सक्रिय हो पाएगा।