फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेनीवाल समर्थक को एनएसयूआई का टिकट देने पर भड़की दिव्या मदेरणा,कहा-क्या नेता स्लीप मोड में हैं?

Sun, 14 Aug 2022 08:28 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधायक दिव्या मदेरणा और हीरालाल मेघवाल ने आरएलपी समर्थक को टिकट देने पर नाराजगी जताई है। दोनों ने कहा कि एनएसयूआई का टिकट आरएलपी समर्थक को देने से कार्यकर्ता निराश हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में छात्रसंघ चुनावों में टिकट वितरण को लेकर विवाद हो गया है। एक आरएलपी समर्थक को एनएसयूआई का टिकट दिए जाने पर दो कांग्रेस विधायकों ने नाराजगी जताई है। ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा और बिलाड़ा विधायक हीरालाल मेघवाल ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिव्या मदेरणा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि जोधपुर में एनएसयूआई किसी मजार के मूड में है या क्या मेरी समझ से परे है। सरकारी कॉलेज बावड़ी में एक कट्टर आरएलपी समर्थक को एनएसयूआई का टिकट दिया गया, जिससे एनएसयूआई के कार्यकर्ता मायूस हैं। जबकि आरएलपी पहले ही जेएनवीयू के एबीवीपी उम्मीदवार को खुला समर्थन दे चुकी है। वहीं दिव्या ने फिर लिखा कि क्या एनएसयूआई के शीर्ष पदाधिकारी इस सब से अनभिज्ञ हैं या स्लीप मोड में हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिलाड़ा विधायक हीरालाल मेघवाल ने भी खुलकर नाराजगी जताई है। हीरालाल मेघवालने सोशल मीडिया पर लिखा कि डॉ. भीमराव अम्बेडर पीजी कॉलेज बिलाड़ा में कट्टर कांग्रेस के विरोधी को टिकट दिया गया। जिससे कार्यकर्ता निराश हैं। जिसे टिकट दिया गया, वह कांग्रेस का कभी समर्थक नहीं रहा है। एनएसयूआई के पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करना चाहिए था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें