अजमेर में स्थित अकबर के किले का नाम बदलकर विवादों में आए राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी फिर से नए विवाद को जन्म देते हुए दिख रहें है। गौरतलब है कि किले का नाम बदलने के कारण उन्हें जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला था। शुक्रवार को मंत्री ने नाम बदलने पर सफाई देते हुए कहा था कि मैं देशभक्त हूं, इसलिए आतंकवादियों के नाम हटाए जाने चाहिए।
लेकिन जब शनिवार को उनसे अकबर को आतंकवादी कहने के बारे में पूछा गया तो मंत्री ने कहा कि उन्होंने आतंकवादी नहीं अकबर को घुसपैठिया कहा था। देवनानी का कहना है कि उन्होंने जो भी किया राष्ट्रीय संदर्भ को देखते हुए किया है। इसलिए उन्हें धमकी भरा पत्र मिला है।