फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिग-21 की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री विमान रहे हवा में

Fri, 08 Dec 2017 02:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मिग 21
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के चलते भारतीय सेना के लड़ाकू विमान मिग 21 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इमरजेंसी लेंडिंग के बाद सुरक्षा की दृष्टि से यात्री विमानों की उड़ान व लैडिंग रोक दी गई।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मिग 21 को करीब 30 मिनट के बाद सरकारी स्टेट हैंगर की तरफ शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद रनवे क्लियर हो पाया और होल्ड की गई उड़ानों को उड़ान भरने की स्वीकृति दी गई। दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट पर आज दोपहर मिग 21 विमान की इमरजेंसी लेंडिंग हो गई। इमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद अब बाकी विमानों के कारण परेशानी पैदा हो गई।

मिग की लैंडिंग के बाद बाकी विमानों का टेक अॉफ और लैंडिंग रोक दी गई। होल्ड की गई उड़ानों में दो एयर इंडिया, एक स्पाइस और एक इंडिगो के यात्री विमान थे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार करीब 30 मिनट होल्ड करने के बाद रनवे क्लियर हो पाया, जिसके बाद ही विमानों की उड़ानें सुचारू हो सकी।
 
विज्ञापन

चार दिन पहले ही हुई थी एक और इमरजेंसी लैंडिंग

भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान - फोटो : File Photo
इससे पहले करीब  चार दिन पहले ही गोरखपुर से जैसलमेर जा रहे फायटर प्लेन मिग 21 की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।  

मिली जानकारी के अनुसार, इस मिग 21 ने शाम गोरखपुर से उड़ान भरी। पायलट ने कुछ देर बाद ही जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सारी व्यवस्थाएं की। इसके बाद इसकी यहां सुरक्षित लैंडिंग हुई।

यह मिग 21 जोधपुर जा रहा था। पायलट को इसमें किसी तरह की तकनीकी खराबी का आभास हुआ जिसके बाद इसकी यहां लैंडिंग करवाई गई। फिलहाल ​यह जयपुर में खड़ा किया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें