देर रात बदमाशों ने कलक्टर आॅफिस के बाहर स्थित एसबीआई के एटीएम को लूटने की कोशिश की।
यह घटना राजस्थान के जैसलमेर की है। यहां कलक्ट्रेट परिसर के बाहर स्थित एसबीआई का एटीएम है। देर रात बदमाश यहां पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को कपड़े से ढक दिया। बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम को काटने का प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद बदमाश वहां से चले गए।
सुबह इस घटना की जानकारी का पता चलने पर सनसनी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।