फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस: शुद्धता के साथ अनुशासन बढ़ाता है योग- सीएम

Tue, 20 Jun 2017 03:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए योग को अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन


राजे ने संदेश में कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रुप से भी स्वस्थ रहता है। योग से आंतरिक शुद्धता के साथ जीवन में अनुशासन भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। आज दुनियाभर के लोग योग के महत्व को समझकर इसे अपना रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा इस दिन प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें