पुष्पांजली अर्पित करते पूर्व राजपरिवार के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर के पूर्व महाराजा को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए जयपुर उमड़ा। रामनिवास बाग में पूर्व राजपरिवार के सदस्यों के साथ ही आम लोग भी मौजूद रहे।
दरअसल महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय को 107वीं जयंती पर आज राम निवास बाग में महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर सुबह बड़ी संख्या में गणमान्य जयपुरवासी और भूतपूर्व ठाकुरों ने महाराजा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ ने कहा कि दिवंगत महाराजा मान सिंह ने जयपुर शहर का विकास किया और कॉलेजों, स्कूलों, अस्पतालों, हवाईअड्डे जैसे अनेक महत्वपूर्ण संस्थानों का निर्माण एवं स्थापना करवाई। उन्होंने आगे कहा कि जयपुर और पोलो के खेल में उनके उल्लेखनीय योगदान पर मुझे उन पर बेहद गर्व है। इस अवसर पर एमजीडी और महाराजा सवाई मान सिंह विद्यालय के बच्चों ने बैण्ड प्रस्तुति दी।