फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत के बाद उसे भी रास्ते में मिली 'मौत'

Mon, 21 Aug 2017 05:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतका
विज्ञापन
वह एक नए जीवन के साथ जिंदगी की शुरुआत करने वाली थी, लेकिन किस्मत में शायद उसके कुछ और ही लिखा था। नवजात की मौत के बाद उसे भी रास्ते में मौत अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


दरअसल, सीकर जिले के खंडेला में पश्चिम बंगाल की रहने वाली मरियम ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करती थी। इसी दौरान वह गर्भवती भी थी। आज अचानक उसके प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मरीयम ने मृत नवजात को जन्म दिया। जिसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टरों ने उसे सीकर रैफर कर दिया। परिजन उसे 104 एंबुलेंस के जरिये सीकर अस्पताल लेकर ही जा रहे थे कि रास्ते में जड़ाया गांव के पास एंबुलेंस की टक्कर बोलेरो गाड़ी से हो गई। हादसे में मरियम की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर घायल एंबुलेंस के चालक को जयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका मरियम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।   
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें