फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड जयपुर में और अमेरिका में हो गई शॉपिंग, जानिए कैसे

Sat, 16 Sep 2017 02:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एटीएम
विज्ञापन
व्यक्ति जयपुर में है और उसके एटीएम कार्ड से अमेरिका में किसी ने शॉपिंग कर ली गई। अकाउंट से पैसे कटने के बाद इसका मैसेज मोबाइल पर आया तो व्यक्ति चौंक गया। 
विज्ञापन


ठगी की यह वारदात जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में रहने वाले आनंद कुमार के साथ हुई। आनंद कुमार ऑनलाइन टिकिटिंग का काम करते हैं और उनका एबीआई बैंक में खाता है। उनके मोबाइल पर एटीएम कार्ड से एक के बाद एक कई ट्रांजेक्शन होने के एसएमएस आए। 

इन्हें देखकर आनंद कुमार सकते में आ गए। उन्होंने बैंक जाकर इस बारे में पता किया तो सामने आया कि उनके एटीएम कार्ड से अमेरिका में शॉपिंग हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

कई बार में यूं निकाले पैसे

money - फोटो : money
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच में सामने आया है कि यह ट्रांजेक्शन एटीएम के जरिए किए। इस दौरान एटीएम को हैक किए जाने से तुरंत मैसेज नहीं आ सका है। 

अमेरिका में बैठे किसी व्यक्ति ने चार बार सौ-सौ डॉलर और दो बार 50-50 डॉलर की खरीदारी एटीएम कार्ड हैक करके की है। इस तरह आनंद के खाते से कुछ पच्चीस हजार छह सौ रुपए निकाले गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें