फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डकोर अपराधी ने जेलर के सामने दी हैडकांस्टेबल को जान से मारने की धमकी

Sat, 16 Sep 2017 12:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चले हैं कि वे जेल में ही पुलिस को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन



मामले के तहत अजमेर में स्थित राज्य की एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हार्डकोर अपराधी ने जेलर के सामने जेल की सुरक्षा में तैनात आरएसी के हेडकांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दे डाली है। घटना के बाद कांस्टेबल ने जेलर पर अपराधियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप जड़ा है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि आरएसी के हेडकांस्टेबल मदनलाल ने रिपोर्ट दी कि जेल अधीक्षक ओमप्रकाश की शह पर कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं। उसने जब सामान की तलाशी ली और सामान अंदर नहीं जाने दिया तो यह बात अधीक्षक ओमप्रकाश को नागवार गुजरी।
विज्ञापन


हेडकांस्टेबल मदनलाल की रिपोर्ट पर जेल अधीक्षक ओमप्रकाश, जेलर, हार्डकोर अपराधी लॉरेंस विश्नोई और सुनील पांड्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सवाल: रात में ऑफिस तक कैसे पहुंचे कैदी

डेमो इमेज
हैडकांस्टेबल का कहना है कि जेलर ने उसे रात में 9 बजे उसे अपने कमरे में बुलाया और उसे धमकाया। उस दौरान जेलर, हार्डकोर लॉरेंस विश्नोई और सुनील पांड्या भी मौजूद थे। लॉरेंस और सुनील ने उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

इस मामले में जेल प्रबंधन पर सवाल तो कई उठे हैं लेकिन यह सवाल खासा मायने रखता है कि जब शाम को सभी को बैरक में डाल दिया जाता है तो दोनों कैदी ऑफिस तक कैसे पहुंचे। इससे साफ जाहिर होता है कि जेल प्रबंधन कैदियों की पूरी खातिरदारी कर रहा है और इसके बदले में मोटी रकम भी ली जा रही है। कुछ दिन पूर्व ही कैदी इमरान ने सुविधा शुल्क नहीं देने पर प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज करवाया था और खुदकुशी का भी प्रयास किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें