फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने पहले की थी लव मैरिज, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Thu, 02 Nov 2017 12:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पटरियों पर पड़ा मृतक का शव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक महीने पहले लव मैरिज करने वाले एक शख्स ने अचानक रात में ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार जैसलमेर शहर के दर्जीपाड़ा इलाके के रहने वाले दीपक दैया बुधवार देर रात में घर के बाहर बनी चौकी पर अपने मां के पास बैठा था। अचानक खड़ा होकर अपने दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहकर निकला लेकिन फिर वापस ही नहीं लौटा।

अपने लाडले बेटे की मौत की जब सूचना घरवालों को मिली तो उनका हाल-बेहाल हो गया और तब से घरवालों के आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

पत्नी को पीहर छोड़कर आया था दीपक

मदद को आगे आए पड़ोसी
जीआरपी ने शव को कब्जे लेने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। दीपक दैया ने करीबन एक माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। फिलहाल वह अपनी पत्नी को पीहर छोड़कर आया था।

दीपक दैया की मौत की खबर सुनने के साथ ही मौहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें