फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले महिलाओं को बनाया बंधक और फिर फूंक दी पूरी बस्ती

Thu, 02 Nov 2017 11:57 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जला घर
विज्ञापन
अपराध को रोकने में पुलिस की नाकामी से गुस्स्साए लोगों ने सैंकड़ों लोगों की जान को खतरे में डाल दिया।
विज्ञापन



दरअसल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के खजूरी गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को कई बार शिकायतें देने की बाद भी उचित कार्रवाई नहीं होते देख ग्रामीणों ने स्वयं ही कानून हाथ में ले लिया।

ग्रामीणों ने गांव के नजदीक स्थित रजवास कंजर बस्ती के कुछ लोगों पर चोरी का शक जताते हुए पूरी बस्ती को फूंक डाला। बुधवार को दिन दहाड़े हुए इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। ग्रामीणों ने बस्ती में आग लगाने से पहले कई महिलाओं को बंधक बना लिया। इसके बाद बस्ती के लोगों के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को रिहा करने की मांग

crime scene
पीड़ितों का कहना है कि पांच ट्रैक्टरों में भरकर खजूरी गांव के लोग आए और उन्होंने बस्ती के काफी घरों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। हमले से भयभीत बस्ती के लोगों ने पास की प​हाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि खजूरी गांव के लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया गया तो बंद व चक्काजाम किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें