फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 बच्चों के सिर से ऐसे उठा पिता का साया

Thu, 13 Jul 2017 12:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मुर्दाघर के बाहर बॉडी के पोस्टमार्टम का इंतजार करते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर में 5 बच्चों के पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद बच्चों के सिर से हमेशा के लिए उनके पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार अलवर के खैरथल थाने में स्थानीय वार्ड संख्या 25 निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खैरथल के वार्ड संख्या 25 निवासी 45 वर्षीय लीलाधर यादव किराने की दुकान चलाता था।

अज्ञात कारणों से उसने बुधवार शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे वह अचेत हो गया। अचेतावस्था में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची खैरथल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक लीलाधर यादव के 5 बच्चे हैं ऐसे में उसकी मौत से बच्चों के सिर से हमेशा के लिए अपने पिता का साया उठ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें